Bhopal News: अब तक हुई सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश , पूर्वी क्षेत्र में 18 प्रतिशत कम, जाने औसतन कितने मिलीमीटर होनी चाहिए

अब तक हुई सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश , पूर्वी क्षेत्र में 18 प्रतिशत कम, जाने औसतन कितने मिलीमीटर होनी चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र में अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 7 इंच बारिश भोपाल में दर्ज की गई। मप्र में अब तक करीब 483 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि तक औसतन 571.4 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेशभर में 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मप्र में सामान्य से करीब 18 प्रतिशत और पश्चिमी मप्र 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 अगस्त को सिस्टम गुजरात और राजस्थान की ओर बढ़ेगा।

जिससे पूर्वी मप्र में कम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बांग्लादेश- पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव क्षेत्र के चलते बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते दो दिन के बाद यानी 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद गतिविधियां कम हो जाएंगी। तापमान में आने वाले 5 दिनों तक कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

आगामी समय में रुक-रुक कर बारिश होगी। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में रतलाम सहित पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं भोपाल,विदशा, रायसेन, नमदापुरम, झाबुआ, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सागर, पांढुणा में भारी बारिश की संभावना है। सीहोर, राजगढ़, उज्जैन और आगर में अति भारी वर्षा की संभावना है। बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर,ग्वालियर, दतिया भिंड, मुरैना,सिंगरलौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी।

मप्र के कई जिले में औसत से ज्यादा बारिश पहुंच चुकी है। ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां औसत से ज्यादा बारिश हुई है। लेकिन अभी भी कई जिले बारिश के सामान्य आंकड़े से कम चल रहे हैं। इनमें जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में 20 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। इसके साथ ही बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, सिवनी,सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया सहित कई जिलों में बारिश कम हुई है।

पश्चिमी हिस्से में भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार और अन्य जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।लगातार हो रही बारिश से डैम, नदियों सहित अन्य जल स्रोतों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है।

Created On :   11 Aug 2026 10:02 PM IST

Tags

Next Story