दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा: दतिया उपचुनाव में टिकट मिलने वाली चर्चा के सवाल पर दिया बड़ा बयान? कहा- अगर और मगर का कोई...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा का हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, जहां से उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी नेता से मिलने के लिए समय नहीं मांगा है और अभी मिलने के लिए कोई विचार भी नहीं है। उनका कहना है कि वे दिल्ली अपने दतिया जिले के दोस्त आसाराम अहिरवार से मिले पहुंचे हैं और उनसे मुलाकात करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।
यह भी पढ़े -एमपी में भंग की गई समितियों के नए सिरे से गठन के लिए कवायद तेज, कांग्रेस ने संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले को किया नियुक्त
इन दावों को किया खारिज
गौरतलब है कि इस उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया था और चुनाव हार गए थे। वहीं, इसी सीट से नरोत्तम मिश्रा तीन बार के विधायक रह चुके हैं। ऐसे में जब उनके दिल्ली पहुंच जाने से सियासत को हवा दे दी है। बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा की पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात हो सकती है और भविष्य की राजनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि, इन दावों को नरोत्तम मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया है।
इन अहम सवालों पर क्या बोले?
मीडिया ने नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया कि क्या संगठन में कोई बदलाव हो सकता है? इस पर उन्होंने कहा, "मेरी जानकारी में इस तरह की कोई बात नहीं है।" इसके अलावा उनसे मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन महासचिव बीएल संतोष की मुलाकात को लेकर उन्होंने बताया, "बिल्कुल मिले होंगे, मेरी जानकारी में नहीं है।" आगे मिश्रा से पूछा कि क्या अपकी किसी बड़े नेता से मुलाकात होने वाली है, इस पर वे कहते हैं, "मांगा ही नहीं है (समय) तो मिलेगा कहां से।" पार्टी प्रमुख नितिन नबीन से मुलाकात पर उन्होंने बताया, "न मुलाकात की है और न समय मांगा है।"
दतिया टिकट पर दी प्रतिक्रिया
बीजेपी पूर्व मंत्री से पूछा गया कि आपके पास कल की क्या योजना है, इस पर वह कहते हैं, "कल भोपाल जाने की योजना है। जैसे ही टिकट मिल जाएगा, चला जाऊंगा।" वहीं, उनसे पूछा कि अगर टिकट नरोत्तम मिश्रा को मिल जाता तो वह दतिया चुनाव जीत जाते, ऐसी चर्चा हो रही है। इस पर उन्होंने बताया, "अगर और मगर का कोई जवाब नहीं होता और संभावनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की जाती। पार्टी ने जो सोचा है सही सोचा है। मैं ऐसा मानता हूं।" उनसे पूछा गया कि आगे आपका क्या पड़ाव, इस पर मिश्रा करते हैं, "एक कार्यकर्ता के रूप में पिछले ढाई साल से हूं, आगे भी कार्यकर्ता के रूप में रहना चाहता हूं। पार्टी काम देती रही। महाराष्ट्र चुनाव में महाराष्ट्र भेज दिया था, दिल्ली चुनाव में दिल्ली भेजा था, बिहार चुनाव में बिहार भेजा था, ऐसे प्रदेशों में चुनाव में काम पर भेजते रहे। बाकी किसी पद की इच्छा नहीं है।"
Created On :   7 Aug 2026 12:15 AM IST













