- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दतिया उपचुनाव के बाद पूर्व मंत्री...
MP News: दतिया उपचुनाव के बाद पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा- आशुतोष अनुज, कोई कटुता नहीं!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया उपचुनाव के बाद पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बातें गलत हैं। दोनों के बीच किसी तरह की नाराजगी नहीं है और उनका रिश्ता पहले जैसा ही है।
यह भी पढ़े -दतिया उपचुनाव में हार के बाद पार्टी ने दो सदस्यीय समिति का किया गठन, दिल्ली में होगा नरोत्तम मिश्रा के नाम पर अंतिम फैसला?
आशुतोष तिवारी का किया जिक्र
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं। उनके लिए हमेशा मन में स्नेह और अपनापन रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच पहले भी कोई मनमुटाव नहीं था और आज भी नहीं है। हाल ही में दोनों की मुलाकात भी पहले की तरह आत्मीय माहौल में हुई।
'आशुतोष मेहनती हैं'
डॉ. मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी भाजपा के मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह उन्हें लंबे समय से जानते हैं और उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आशुतोष संगठन और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। साथ ही अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई काम, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को नुकसान पहुंचे।
रिश्ते हमेशा रहते हैं- मिश्रा
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनके और आशुतोष तिवारी के बीच 25 साल पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि आशुतोष हमेशा उनके अनुज रहेंगे और वे उनके अभिभावक की तरह हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा कायम रहते हैं।
Created On :   5 Aug 2026 2:03 PM IST












