पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी का बेटा लड़ेगा चुनाव? अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने घोषित किया अपना पहला उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब की बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है।
यह भी पढ़े -पंजाब पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; सात गिरफ्तार
पार्टी प्रत्याशी के ऐलान से बस्सी पठाना सीट पर चुनावी राजनीतिक गतिविधियां वक्त से पहले तेज हो सकती हैं। इसका ऐलान पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट और खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने किया। इस दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी मौजूद रहे। आगामी विधानसभा में फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा की बहन अमृत कौर मलोआ भी बस्सी पठाना से 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। ऐसे में पंथक राजनीति से जुड़े दो प्रमुख चेहरों की सक्रियता से यह सीट आगामी समय में चर्चित रहने वाली है। आपको बता दें बस्सी पठाना सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और 2022 के विधानसभा में सीट से आप पार्टी के रूपिंदर सिंह निर्वाचित हुए थे।
आपको बता दें सतवंत सिंह पूर्व पीएम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश के मामले के दोषी केहर सिंह के बेटे हैं। अकाली दल ने आज मंगलवार को अमृतसर में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से इसे 2027 चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार बताया है।
पार्टी का मानना है कि सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाने के पीछे उन परिवारों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की नीति है, जिन्हें पार्टी पंथ और पंजाब के लिए संघर्ष करने वाले मानती है। तरसेम सिंह ने कहा कि ऐसे परिवारों के सम्मान को केवल बयानों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें संगठन और राजनीति में भी पर्याप्त जगह मिलना चाहिए।
Created On :   11 Aug 2026 2:23 PM IST







