मॉनसून सत्र: कांग्रेस ने सरकार का किया घेराव, पूछा क्या हम लोग भी चुप बैठें?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉनसून सत्र के दौरान संसदीय परिसर में विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा ये वो जगह है जहां उन्हें प्रश्न के जवाब देना चाहिए और अपना बयान देना चाहिए। छात्रों का बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ और उन्हें वहां पर पीटा गया, उन पर पैलेट गन चलाए गए, आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ और बिहार में AK-47 का उपयोग हुआ और सरकार को ये महसूस नहीं हो रहा है कि उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए और उन्होंने बयान नहीं दिया कि ये सब कैसे हुआ और किसके आदेश पर हुआ। पूरे देश से राम मंदिर के लिए चंदा आई थी सबने अपने आस्था और दिल से वो पैसे दिए थे, भगवान राम में आस्था सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि बाहर भी है और आप कह रहे हैं कि ये राज्य का मुद्दा है, और अब वो जवाब नहीं देंगे।
कांग्रेस सांसद वाड्रा ने आगे कहा जब हजारों छात्रों पर आप लाठी बरसाते हो और पैलेट गन चलाते हो और बिहार में AK-47 चलाते हैं तो आप जनता के प्रति जवाबदेही नहीं हैं? आप क्या चाहते हैं कि हम लोग भी चुप बैठें।
Created On :   12 Aug 2026 2:37 PM IST










