Amit Shah News: 'सदनों को चलने नहीं दे रहे हैं तो जाकर क्या...', संसद में विपक्ष के हंगामे पर गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच जो विवाद जारी था, अब भी वो थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से चर्चा के लिए भी लिखित रूप में मांग देने को कहा है। अमित शाह ने यह भी कहा है कि वह खुद चर्चा में शामिल होने वाले हैं और सवालों का जवाब देंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर अलग से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष भाषण नहीं, बल्कि यह जानना चाहता है कि बच्चों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था।
अमित शाह का पहला रिएक्शन
अमित शाह का कहना है कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। वह संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष से भी कहा है कि अगर वह चर्चा करना चाहता है तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखकर दे और इसके बाद ही चर्चा शुरू हो सकती है। शाह ने यह भी कहा है कि वह खुद सदनव में बैठेंगे और सभी मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही रोकने का भी आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े -ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर
सब से सत्र शुरू है, मैं लगातार संसद में आता हूं- अमित शाह
अमित शाह ने आगे कहा है कि "देखिए सबसे पहले लापता और भाग गए हैं इस प्रकार की भाषा भारत की सर्वाजनिक जीवन में, संसदीय जीवन में अभी अभी सुनाई देती है। जब से संसद सत्र शुरू हुआ है तबसे मैं लगातार संसद में आता हूं और अपने चैंबर में बैठा हूं चूंकि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहे हैं। तो कोई जाकर क्या करेगा? जहां तक चर्चा का सवाल है सरकार की ओर से किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया कि छात्र आंदोलन के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार हैं और चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए।"
Created On :   12 Aug 2026 12:59 PM IST












