प्राकृतिक आपदा: महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन, 2 की मौत, अभी भी कई लोग दबे, राहत और बचाव कार्य में जुटी NDRF

महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन, 2 की मौत, अभी भी कई लोग दबे, राहत और बचाव कार्य में जुटी NDRF
मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है ,माना जा रहा है कि बारिश के चलते ही भूस्खलन हुआ और पहाड़ का हिस्सा चॉल पर गिरा ,युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर-कुर्ला इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग मलबे में दब गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे घटी, दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका हैं। मौके पर मौजूद महाराष्ट्र पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटीं हुई है। मौके पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां तैनात हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

मुंबई की मेयर रितु तावड़े भी मौके पर पहुंची हैं और राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रही हैं। मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है ,जिसकी वजह से भूस्खलन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बीएमसी ने बताया कि दो शव अस्पताल पहुंचाए गए हैं और दो घायलों को जिनमें 18 वर्षीय सोहेल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी शामिल हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के घाटकोपर-कुर्ला इलाके में आने वाले चिराग नगर में भूस्खलन के चलते गौसिया चॉल पर पहाड़ का कुछ हिस्सा आ गिरा। भूस्खलन की चपेट में आकर कई लोग मलबे में दब गए। रात होने की वजह से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिसके चलते दस के करीब झोपड़ियां मलबे में दब गई।

Created On :   12 Aug 2026 9:45 AM IST

Tags

Next Story