Tharoor spoke on Vande Mataram: राष्ट्रपति ने 'वंदे मातरम' बिल को दी मंजूरी, शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, कहा- मैं सम्मान करता हूं पर सदन में बिना किसी चर्चा के पास हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (11 अगस्त) को वंदेमातरम संशोधन बिल को मंजूरी दे दी। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस विधायक को बिना किसी चर्चा के संसद से पारित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का वो बहुत सम्मान करते हैं।
कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?
शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति ने वंदेमातरम संशोधन को मंजूरी दे दी है। संसद में बिना किसी चर्चा के पास हुए इस संशोधन के तहत, किसी भी सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत और समापन पर राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत को भी पूरा गाना जरूरी होगा।'
थरूर ने कहा, 'मैं दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। मैं राष्ट्रीय गीत के शुरुआती दो पद और पूरा राष्ट्रगान गा सकता हूं। लेकिन मैं एक व्यावहारिक बात की ओर इशारा करना चाहता हूं कि जिसे शायद हमारे कट्टरपंथियों ने नजरअंदाज कर दिया है। इंसानी फितरत।'
वंदेमातरम के अहम बिल को आज मंजूरी दे दी गई है। इसमें कहा गया है कि अगर जान बूझकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन में कोई बाधा डालेगा या उसे रोकेगा तो क्राइम माना जाएगा। सरकार ने अपने बयान में कहा कि इसे वही कानूनी सुरक्षा मिलेगी, जो अभी राष्ट्रीय गान को हासिल है। लोकसभा से 30 जुलाई को इस विधेयक को पारित किया गया था। राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी।
Created On :   11 Aug 2026 9:03 PM IST











