JPSC Protest Enquiry: JPSC एग्जाम मामले में चल रही CID की जांच में बड़ा खुलासा! इंटरव्यू में नंबर बढ़वाने से लेकर परीक्षा पास करने तक मिलती थी भारी कीमत

JPSC एग्जाम मामले में चल रही CID की जांच में बड़ा खुलासा! इंटरव्यू में नंबर बढ़वाने से लेकर परीक्षा पास करने तक मिलती थी भारी कीमत
अभय तिवारी से रिमांड के समय पूछताछ हुई, तो उसमें उन्होंने बताया है कि परीक्षा पास कराने के नाम पर मोटे पैसे वसूले जाते थे। इंटरव्यू में नंबर बढ़वाने के लिए भी भारी कीमत मिलती है।

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा को लेकर जांच तेजी से चल रही है और गंभीर होती नजर आ रही है। इस मामले में सीआईडी आरोपी अभय तिवारी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के समय बाहर आया है कि उसने एग्जाम में पैसे लेकर मदद करने के कई दावे किए हैं। उसके मुताबिक, कुछ परीक्षाओं में पास कराने और इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने के लिए मोटी रकम ली जाती थी। उसने जेपीएससी की 11वीं और 13वीं परीक्षा के साथ-साथ सीडीपीओ परीक्षा में भी पैसों के बारे में बताया है। हालांकि, सीआईडी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आगे जांच एजेंसियां अभी इन दावों की और ज्यादा अच्छे से जांच कर सकती हैं।

परीक्षा पास कराने के लिए पैसे लेने का दावा

अभय तिवारी ने पूछताछ में दावा किया है कि प्रीलिम्स पास कराने के लिए जनरल कैटेगरी वाले छात्रों से करीब 6 से 7 लाख रुपए लिए जाते थे। वहीं, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह रकम करीब 3 से 4 लाख रुपए बताई गई है। उसने यह भी कहा है कि पूरी परीक्षा में चयन कराने के लिए 50 से 55 लाख रुपए तक की रकम तय थी। इंटरव्यू में भी कई लोगों ने पैसे दिए हैं। इंटरव्यू में उम्मीदवार से लगभग 12 से 13 लाख रुपए लेने का दावा किया गया है। पूछताछ में अभय ने CDPO परीक्षा का भी जिक्र किया। उसके मुताबिक, इस परीक्षा में चयन कराने के लिए एक उम्मीदवार से करीब 10 लाख रुपए तक ले लेते हैं।

CID कर रही है दावों की जांच

अभय तिवारी को CID ने 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वह पहले परीक्षा कराने वाली कंपनी TDPL में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करता था और बाद में वह गोड्डा के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर भी रहा। उस पर कई परीक्षाओं में स्कैम करने का आरोप है। अब उसके बयानों के बाद JPSC की 11वीं और 13वीं परीक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, CID ने अभी अभय के आरोपों को सही नहीं माना है और एजेंसी अभी इन दावों की अच्छे से पड़ताल करेगी।

Created On :   12 Aug 2026 12:17 PM IST

Tags

Next Story