सत्येंद्र जैन मामले पर सियासी उबाल: कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल और AAP को लिया आड़े हाथ, दिल्ली के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी पारा हाई है। इस बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी मामले में आम आदमी पार्टी को घेरा है। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में कथित अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है। संदीप दीक्षित ने कहा कि यह मामला आज का नहीं है, बल्कि दिल्ली में पिछले 7-8 साल से इस तरह की अनियमितताओं की खबरें सामने आती रही हैं।
यह भी पढ़े -कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी
संदीप दीक्षित ने आप पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, "सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में आज से नहीं। 7-8 साल से अनियमितताएं हो रही हैं। ये खबर पूरी दिल्ली में फैली हुई है। दोगुने, तिगुने, चौगुने रेट पर नए कॉन्ट्रैक्ट दिए जा रहे हैं।" संदीप दीक्षित ने आगे कहा, "यह कह देना कि उसमें संदेह नहीं था। संदेह तो पहले से था।"
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर संदीप दीक्षित ने कहा, "एक यह पुराना इनका चिरपरिचित तरीका कि मुझे अंदर के अधिकारियों ने कहा। कॉमनवेल्थ के समय भी कहते रहते थे, अंदर के अधिकारियों ने बताया। ठीक है, खोदा पहाड़, चूहा भी नहीं निकला।"
यह भी पढ़े -नवीन पटनायक ने एमएमडीआर संशोधन बिल का किया विरोध, कहा-ओडिशा की वित्तीय स्वायत्तता को होगा नुकसान
2जी मामले पर भी की चर्चा
कांग्रेस नेता ने 2जी मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "2 जी में कहते थे, अंदर के अधिकारियों ने मुझे बताया, जैसे सारे अधिकारियों को और कोई काम नहीं है। अरविंद केजरीवाल को दिनभर फोन करने के लिए ही हैं?"
उन्होंने कहा, "उस समय तो कुछ निकला नहीं। तो जो आदमी सफेद झूठ बोल सकता है, किसी चीज का, वह वही कहानी अगर बार-बार दोहराएगा, तो उस समय तो मुझे नहीं लगता कि अरविंद केजरीवाल के अंधभक्त भी उसकी बात मानेंगे। वह भेड़िया वाली कहानी है ना कि बार-बार भेड़िया कहोगे, तो फिर अपना भी आदमी नहीं मानने लगता। अब इनकी बात को कोई गंभीरता से लेता नहीं।"
संदीप दीक्षित ने कहा कि किसी पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन अगर किसी ने गलत काम नहीं किया है तो उसे अदालत में अपना पक्ष रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "आप आरोप कुछ भी लगा दो। मेरा यह कहना है कि अगर आपने गलत काम नहीं किया है, तो कोर्ट में आप बरी हो जाओगे ना। क्या दिक्कत है आपको?"
Created On :   19 Aug 2026 6:47 PM IST












