पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनकी सेवाएं सदैव रहेंगी स्मरणीय
नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एक प्रखर शिक्षाविद, विधिवेत्ता और कुशल राजनेता के रूप में उन्होंने शिक्षा, संस्कृति व लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।"
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट किया, "पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "सादगी, सेवा और विनम्रता के पर्याय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मध्यप्रदेश की माटी के गौरव और पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन हम सबको सदैव जनसेवा व राष्ट्र उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे। चरणों में सादर प्रणाम।"
आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट में लिखा, "सादगी और विनम्रता के पर्याय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा जी की जयंती पर कोटिशः नमन अर्पित करता हूं। आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन हम सबको जनसेवा व राष्ट्र उत्थान के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण, सार्वजनिक जीवन में आपकी सादगी, शालीनता और नैतिक मूल्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा देती रहेगी।"
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोस्ट किया, "भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, प्रखर विधिवेत्ता और राष्ट्रसेवी शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Aug 2026 8:17 AM IST












