सोनू निगम अब विदेशी भाषाओं में आजमाएंगे अपनी आवाज, बोले-'चीनी-जापानी गाना सीखना मजेदार'

सोनू निगम अब विदेशी भाषाओं में आजमाएंगे अपनी आवाज, बोले-चीनी-जापानी गाना सीखना मजेदार
सोनू निगम को हिंदी सिनेमा के उन गायकों में गिना जाता है, जिन्होंने अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने अपने लंबे करियर में रोमांटिक गानों से लेकर भक्ति गीतों और अलग-अलग भाषाओं के गीतों तक अपनी आवाज दी है। आज भी वह खुद को एक ही भाषा या एक ही तरह के संगीत तक सीमित नहीं रखना चाहते। अब सोनू की इच्छा कुछ ऐसी भाषाओं में गाने की है, जिनमें उन्होंने अभी तक ज्यादा काम नहीं किया है।

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सोनू निगम को हिंदी सिनेमा के उन गायकों में गिना जाता है, जिन्होंने अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने अपने लंबे करियर में रोमांटिक गानों से लेकर भक्ति गीतों और अलग-अलग भाषाओं के गीतों तक अपनी आवाज दी है। आज भी वह खुद को एक ही भाषा या एक ही तरह के संगीत तक सीमित नहीं रखना चाहते। अब सोनू की इच्छा कुछ ऐसी भाषाओं में गाने की है, जिनमें उन्होंने अभी तक ज्यादा काम नहीं किया है।

आईएएनएस से खास बातचीत में सोनू निगम ने कहा, ''मैं आने वाले समय में चीनी, जापानी और स्पेनिश जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में गाने की कोशिश करना चाहता हूं। मेरे लिए यह दूसरे देश की भाषा और संगीत को समझने का नया मौका होगा।''

सोनू निगम ने कहा, ''मैं पहले ही लैटिन और अंग्रेजी में गा चुका हूं। इसके अलावा, मैंने स्टेज पर डच भाषा में भी गाना गाया है। अब मैं चीनी और जापानी जैसी भाषाओं को आजमाना चाहता हूं। शायद स्पेनिश में भी गाने का मौका मिले। नई भाषा में गाना मेरे लिए मजेदार होगा क्योंकि इससे मुझे कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। मैं आगे भी अलग-अलग भाषाओं में अपनी आवाज आजमाने के लिए तैयार हूं।''

उन्होंने कहा, ''मेरा संगीत का सफर बहुत छोटी उम्र में शुरू हो गया था। उस समय मैं मुंबई नहीं आया था और दिल्ली में रहकर जिंगल्स के लिए गाने रिकॉर्ड किया करता था। मैं एक दिन में करीब 16 से 17 जिंगल्स तक रिकॉर्ड कर लेता था। इन जिंगल्स में मुझे अलग-अलग आवाज और अलग-अलग अंदाज में गाने का मौका मिलता था।''

उन्होंने कहा, ''मैं कश्मीरी, हरियाणवी, राजस्थानी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मणिपुरी, असमिया और कई दूसरी भाषाओं में गाया करता था। उस समय मेरे लिए यह काम सीखने का एक बड़ा जरिया बन गया। अलग-अलग भाषाओं में गाने से मुझे अलग-अलग जगहों की बोलियों और संगीत की शैली को समझने का मौका भी मिला।''

सोनू निगम ने कहा, ''इसके बाद मैं दिल्ली से मुंबई आ गया और मेरे सामने काम के और भी बड़े अवसर खुले। मैंने अपने करियर में ओड़िया, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, राजस्थानी, गुजराती, मराठी, हरियाणवी, खासी, मणिपुरी, कोंकणी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, कश्मीरी और डोगरी जैसी कई भाषाओं में गाने गाए। मेरा लंबा करियर ही ऐसी अलग-अलग भाषाओं में काम करने का बड़ा कारण रहा है।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 4:11 PM IST

Tags

Next Story