PIB Fact Check: 22 हजार के शुरुआत निवेश पर हर हफ्ते 5.50 लाख रुपये मिलेंगे, जानें क्या है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का सच?

22 हजार के शुरुआत निवेश पर हर हफ्ते 5.50 लाख रुपये मिलेंगे, जानें क्या है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का सच?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक ऐसी निवेश योजना का प्रचार करती नजर आ रही हैं जो नागरिकों को 22 हजार के शुरुआती निवेश पर हर हफ्ते 5 लाख 50 हजार रुपये की पक्की कमाई करने का वादा करती है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक ऐसी निवेश योजना का प्रचार करती नजर आ रही हैं जो नागरिकों को 22 हजार के शुरुआती निवेश पर हर हफ्ते 5 लाख 50 हजार रुपये की पक्की कमाई करने का वादा करती है।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक, वायरल वीडियो को एआई का इस्तेमाल करके बनाया गया है। न वित्त मंत्री और न ही सरकार की ओर से ऐसी किसी इन्वेस्टमेंट स्कीम या प्लेटफ़ॉर्म को मंज़ूरी दी गई है।

इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से उन धोखेबाज़ों से सावधान रहें जो नागरिकों को फ़र्ज़ी स्कीमों का लालच देकर उनसे पैसे ठगने की कोशिश करते हैं।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   22 Aug 2026 7:58 PM IST

Tags

Next Story