PIB Fact Check: क्या चीनी सेना भारत में 60 किलोमीटर अंदर तक घुस आई है? जानें वायरल वीडियो का सच

क्या चीनी सेना भारत में 60 किलोमीटर अंदर तक घुस आई है? जानें वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना भारत में 60 किलोमीटर अंदर घुस आई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना भारत में 60 किलोमीटर अंदर घुस आई है।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चैक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है और वे भारत-चीन सीमा के नहीं हैं।' इसके साथ ही एजेंसी ने ऐसे फर्जी वीडियो से सावधान रहनें और सही जानकारी पाने के लिए हमेशा आधिकारिक स्त्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   10 Aug 2026 10:23 PM IST

Tags

Next Story