- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- WHO की चेतावनी -मिलावटी दूध पीने से...
PIB Fact Check: WHO की चेतावनी -मिलावटी दूध पीने से भारत की 87% आबादी हो जाएगी कैंसर ग्रसित! जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक आर्टिकल शेयर हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (WHO) ने चेतावनी दी है कि अगर दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावट को तुरंत नहीं रोका गया, तो साल 2035 तक भारत की 87% आबादी कैंसर से प्रभावित हो जाएगी।
यह भी पढ़े -क्या 'प्रधानमंत्री बेरोज़गारी भत्ता योजना' के तहत सभी बेरोजगारों को ₹2500 दिए जाएंगे? जानें वायरल दावे का सच
पड़ताल - भारत सरकारी की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक आर्टिकल एडिट किया हुआ है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (WHO) की ओर से ऐसी कोई एडवाइज़री जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे फेक कंटेंट से सावधान रहें, जिन्हें लोगों के बीच कन्फ्यूजन और बेवजह डर फैलाने के मकसद से शेयर किया जा रहा है। सही जानकारी के लिए केवल सरकारी सोर्स पर ही भरोसा करें।
यह भी पढ़े -क्या 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत 5500 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देने पर 10 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है? जानें सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
ऐसे कराएं फैक्ट चेक अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   3 Aug 2026 10:52 PM IST













