- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या पीएम मोदी ने सभी छात्रों को 3...
PIB Fact Check: क्या पीएम मोदी ने सभी छात्रों को 3 महीने के लिए मुफ़्त मोबाइल रिचार्ज देने का ऐलान किया है? जानें वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के सभी छात्रों को 3 महीने के लिए मुफ्त मोबाइल रिचार्ज देंगे।
यह भी पढ़े -क्या 'प्रधानमंत्री बेरोज़गारी भत्ता योजना' के तहत सभी बेरोजगारों को ₹2500 दिए जाएंगे? जानें वायरल दावे का सच
पड़ताल
पड़ताल भारत सरकार की एजेंसी पीआईबी फेक्ट चेक ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक डिजिटल रूप से बदला हुआ वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सभी छात्रों को 3 महीने के लिए मुफ़्त मोबाइल रिचार्ज देंगे। यह पूरी तरह से फर्जी दावा है। पीएम ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की हैा
यह भी पढ़े -क्या 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत 5500 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देने पर 10 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है? जानें सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   5 Aug 2026 11:50 PM IST













