- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- 'डाक सेवा गिफ्ट्स' के तहत इनाम दे...
PIB Fact Check: 'डाक सेवा गिफ्ट्स' के तहत इनाम दे रहा इंडिया पोस्ट? जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि इंडिया पोस्ट 'डाक सेवा गिफ्ट्स' के तहत गिफ्ट या इनाम दे रहा है।
यह भी पढ़े -क्या आधार कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल फोन दिए जाएंगे? जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चैक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि इंडिया पोस्ट ऑफिस का ऐसे किसी भी 'डाक सेवा गिफ्ट्स' ऑफर, इनाम स्कीम या लकी ड्रॉ से कोई लेना-देना नहीं है।
इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से किसी भी संदिग्ध लिंक या वेबपेज पर क्लिक न करने और अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी या फिर आधार नंबर जैसी निजी जानकारी शेयर न करने की अपील की है।
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   8 Aug 2026 4:20 PM IST













