PIB Fact Check: 'जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई', जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच

जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई, जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा अकाउंट्स यह डीपफेक वीडियो फैला रहे हैं। जिसमें झूठा दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह डिजिटल रूप से बदला गया वीडियो है। प्रधानमंत्री ने छात्र प्रदर्शनकारियों के बारे में ऐसी कोई बात नहीं कही।

इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से ऑनलाइन फैल रहे हेर-फेर किए गए कंटेंट से सावधान रहने और वेरिफाइड जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

ऐसे कराएं फैक्ट चेक अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   1 Aug 2026 10:04 PM IST

Tags

Next Story