- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने...
PIB Fact Check: क्या लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन पर बयान दिया है? जानें वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहा युवाओं का प्रोटेस्ट आज खत्म हो गया है। सरकार ने उनकी सभी मांगों को मान लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बयान दिया है।
पड़ताल - भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा हैंडल लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का एक वीडियो फैला रहे हैं और साथ ही झूठे दावे कर रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी की है।'
एजेंसी ने आगे लिखा, यह जनता को गुमराह करने के लिए शेयर किया गया AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो है। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़े -22 हजार का निवेश करने पर हर माह 25 लाख रुपये मिलेंगे? सामने आई पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   25 July 2026 10:43 PM IST













