PIB Fact Check: क्या सरकार ने 'जगन्नाथ यात्रा 2026' के मौके पर सभी मोबाइल यूज़र्स को 'फ़्री मोबाइल रिचार्ज' देने का ऐलान किया है? जानें सच

क्या सरकार ने जगन्नाथ यात्रा 2026 के मौके पर सभी मोबाइल यूज़र्स को फ़्री मोबाइल रिचार्ज देने का ऐलान किया है? जानें सच
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'रथ यात्रा 2026' के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत सभी मोबाइल यूज़र्स को ₹299 तक का 'फ़्री मोबाइल रिचार्ज' दिया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'रथ यात्रा 2026' के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत सभी मोबाइल यूज़र्स को ₹299 तक का 'फ़्री मोबाइल रिचार्ज' दिया जा रहा है।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल तस्वीर को फर्जी बताया है। एजेंसी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे गुमराह करने वाले दावों पर भरोसा न करें और किसी भी अनजान प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स या OTP शेयर न करें।'

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   18 July 2026 8:49 PM IST

Tags

Next Story