PIB Fact Check: क्या 'पीएम मुद्रा योजना' के तहत 350 रुपये प्रोसेसिंग फीस देने पर 5 लाख का लोन दिया जा रहा है? जानें वायरल दावे का सच

क्या पीएम मुद्रा योजना के तहत 350 रुपये प्रोसेसिंग फीस देने पर 5 लाख का लोन दिया जा रहा है? जानें वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है, जिसमें पीएम मुद्रा योजना के तहत ₹350 की प्रोसेसिंग फ़ीस देने पर ₹5,00,000 का लोन प्रदान करने की बात कही जा रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है, जिसमें पीएम मुद्रा योजना के तहत ₹350 की प्रोसेसिंग फ़ीस देने पर ₹5,00,000 का लोन प्रदान करने की बात कही जा रही है।

पड़ताल

इस दावे को लेकर भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एजेंसी ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर एक फ़र्ज़ी 'लोन अप्रूवल लेटर' (ऋण मंज़ूरी पत्र) फैलाया जा रहा है, जिसमें ₹350 की प्रोसेसिंग फ़ीस देने पर ₹5,00,000 का लोन देने का झूठा वादा किया जा रहा है।' पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक यह लेटर फर्जी है। मुद्रा (MUDRA) व्यक्तियों या सूक्ष्म उद्यमियों को सीधे लोन नहीं देती है। यह एक रीफ़ाइनेंसिंग एजेंसी है।

एजेंसी ने लोगों से ऐसे मैसेज के आधार पर पैसे ट्रांसफर न करने, अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी शेयर न करने और हमेशा ऑफिशियल सोर्स से जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   12 July 2026 9:49 PM IST

Tags

Next Story