- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या 1 जुलाई से 10, 20, 50 और 100...
PIB Fact Check: क्या 1 जुलाई से 10, 20, 50 और 100 रुपए के पुराने नोट बंद होगें? जानें वायरल पोस्ट का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि RBI के निर्देशों के अनुसार, 2005 से पहले छपे ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट 1 जुलाई, 2026 से चलने बंद हो जाएंगे।
यह भी पढ़े -क्या इंडिया पोस्ट 'डाक सेवा गिफ्ट्स' के तहत गिफ्ट या इनाम दे रहा है? जानें वायरल मैसेज का सच
पड़ताल
भारत सरकार की एजेंसी पीआईबी ने वायरल पोस्ट की पड़ताल की, जिसमें उसे फर्जी पाया। एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का बताया जा रहा एक नोटिस ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है, जिसमें गलत दावा किया गया है कि RBI के निर्देशों के अनुसार, 2005 से पहले छपे ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट 1 जुलाई, 2026 से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।' एजेंसी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। वहीं आरबीआई की ओर से भी ये साफ किया गया है कि 2005 से पहले ने नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।
इसके साथ ही पीआईबी ने लोगों से ऐसे दावे से सावधान रहने और सही जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करने की अपील की है।
यह भी पढ़े -क्या टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों को जान से मारने की धमकी दी? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   29 Jun 2026 5:57 PM IST












