PIB Fact Check: क्या आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल डलवाने से मोटर इंश्योरेंस क्लेम खारिज हो सकता है? पीआईबी ने बताई वायरल दावे की सच्चाई

क्या आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल डलवाने से मोटर इंश्योरेंस क्लेम खारिज हो सकता है? पीआईबी ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि ई-20 फ्यूल का इस्तेमाल करने से गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि ई-20 फ्यूल का इस्तेमाल करने से गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकते हैं।

पड़ताल - भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा, 'सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने से गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकते हैं। वह पूरी तरह फर्जी है। E20 फ्यूल के इस्तेमाल से भी मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी मान्य रहती हैं।'

पीआईबी ने लोगों से अपील की कि वह ऐसे दावों को शेयर करने या उन पर कोई कदम उठाने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उनकी पुष्टि करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   17 Jun 2026 6:46 PM IST

Tags

Next Story