PIB Fact Check: क्या NEET री-एग्जाम का पेपर फिर लीक हो गया है? पीआईबी ने बताया वायरल दावे का सच

क्या NEET री-एग्जाम का पेपर फिर लीक हो गया है? पीआईबी ने बताया वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में नीट यूजी 2026 री एग्जाम से ठीक पहले पेपर दोबारा लीक होने की खबरें वायरल हो रही हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में नीट यूजी 2026 री एग्जाम से ठीक पहले पेपर दोबारा लीक होने की खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर एक प्रश्न पत्र की फोटो तेजी से वायरल होने लगी, जिसके बाद दावा किया जाने लगा कि NEET री-एग्जाम का पेपर दोबारा लीक हो गया है। इससे छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होने लगी है।

पड़ताल

इस दावे की भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) फैक्ट चेक ने खंडन किया है। साथ ही छात्रों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें। एग्जाम से जुड़ी हर अपडेट केवल ऑफिशियल सोर्स से ही प्राप्त करें।

विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टेलीग्राम में वायरल हो रही एक फोटो का स्क्रीनशॉट शेयर किया। फोटो में कथित तौर पर NEET क्वेश्चन पेपर की बुकलेट दिखाई दे रही थी, जिसके ऊपर KAVERI लिखा हुआ था। इसके अलावा उसमें Proofs/Price और एक समय भी लिखा हुआ था। बुकलेट पर कोड 23 और अंग्रेजी भाषा का जिक्र होने की वजह से कई लोग इसे असली क्वेशचन पेपर बताने लगे, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गईं।

पीआईबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, 'दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक क्वेश्चन पेपर शेयर गया है जिसमें कहा जा रहा है कि NEET का पेपर फिर से लीक हो गया है। यह दावा फर्जी है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े किसी भी अनवेरिफाइड कंटेंट पर भरोसा, शेयर या भरोसा न करें। असली अपडेट और ऑफिशियल जानकारी के लिए: neet.nta.nic.in पर विजिट करें।'

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   14 Jun 2026 6:30 PM IST

Tags

Next Story