- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या LPG एजेंसी के लिए क्या HPCL दे...
PIB Fact Check: क्या LPG एजेंसी के लिए क्या HPCL दे रही हैं अप्रूवल लेटर? पीआईबी ने बताई वायरल दावे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में व्हाट्सअप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने LPG एजेंसी डीलरशिप या डिस्ट्रीब्यूटरशिप मंजूर कर दी है। इस पत्र में लोगों को बधाई दी गई है और आगे की फॉर्मेलिटी के लिए डॉक्यूमेंट्स और फीस की मांग की गई है।
यह भी पढ़े -क्या RBI 30 जून से कागज़ी नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने वाला है? जानें वायरल दावे का सच
पड़ताल
भारत सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। न तो मौजूदा कागजी नोटों को वापस लिया जा रहा है और न ही उनकी जगह प्लास्टिक नोट लाए जा रहे हैं। पीआईबी ने लिखा, 'हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा कथित तौर पर जारी एक अप्रूवल लेटर में LPG एजेंसी डीलरशिप/डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का दावा किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से फर्जी है। सही जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट lpgvitarakchayan.in पर जाएं।'
यह भी पढ़े -क्या पीएम मोदी ने महिलाओं से अपना सारा सोना बेचकर बैंक में जमा करने की अपील की है? जानें वायरल दावे का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   12 Jun 2026 8:20 PM IST













