- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या RBI ने करीब 12 अरब डॉलर मूल्य...
PIB Fact Check: क्या RBI ने करीब 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है? जानें क्या है वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने करीब 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है।
वायरल हो रही पोस्ट में ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत के सबसे बड़े बैंक आरबीआई ने विदेशी मुद्रा फंड को बचाने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व का बड़ा हिस्सा बेच दिया है।
यह भी पढ़े -'22 हजार के निवेश पर हर महीने मिलेंगे 3.5 लाख रुपये, जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल वीडियो का सच?
पड़ताल
लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे की पड़ताल की है। पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आरबीआई की ओर से 12 अरब डॉलर का सोना बेचने' का दावा पूरी तरह फर्जी है। पीआईबी ने आरबीआई के हवाले से बताया, 'भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2025 के अंत में 13.92% से बढ़कर 31 मार्च, 2026 को 16.70% हो गई, और 22 मई, 2026 तक यह और बढ़कर 16.85% हो गई।'
इससे साफ है कि यदि आरबीआई सोना बेचता तो विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का शेयर बढ़ने की जगह घटता।
यह भी पढ़े -भारतीय सेना प्रमुख के नाम पर फैलाया जा रहा फर्जी वीडियो, पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का हुआ भंडाफोड़
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   4 Jun 2026 9:53 PM IST












