- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या ₹2,550 प्रोसेसिंग फीस देकर 5...
PIB Fact Check: क्या ₹2,550 प्रोसेसिंग फीस देकर 5 लाख रुपये का लोन अप्रूवल हो रहा है? जानें क्या है वायरल हो रहे लेटर का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक अप्रूवल लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि संबंधित शख्स को मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपये का लोन अप्रूव किया गया है। इसी के साथ कहा गया है कि यदि कोई इस लोन को हासिल करना चाहता है तो उसे 2550 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी।
यह भी पढ़े -क्या सरकार मंदिरों के सोने के बदले गोल्ड बॉन्ड जारी कर रही है? जानें वायरल हो रहे दावे का सच
पड़ताल
भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक यूनिट पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे फर्जी करार दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, 'एक नकली लोन अप्रूवल लेटर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि ₹2,550 की प्रोसेसिंग फीस देने पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ₹5 लाख का लोन दिया जाएगा।' एजेंसी के मुताबिक, सरकार या प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऐसा कोई भी लोन अप्रूवल लेटर जारी नहीं किया गया है। यह पूरी तरह से फर्जी है। इसके साथ ही पीआईबी ने साफ किया कि माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) व्यक्तियों या छोटे उद्यमियों को सीधे लोन नहीं देता है। यह एक रीफाइनेंसिंग एजेंसी है।
यह भी पढ़े -क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से एक टाइम का खाना छोड़ने की अपील की है? जानें वायरल दावे का सच क्या है
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   26 May 2026 12:50 AM IST












