- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- कॉकरोच जनता पार्टी का दिखा...
Fact Check: कॉकरोच जनता पार्टी का दिखा असर...रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूरे देश में इस वक्त कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इसने फॉलोवर्स के मामले में बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। ये कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि एक व्यंग्यात्मक प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए युवाओं के शिक्षा और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक पुलिस के दरोगा को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक आदमी दरोगा की जेब से नोटों की गड्डी निकालता हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के इफेक्ट के चलते रिश्वत लेने वाला दरोगा दबोचा गया है।
पड़ताल - हमने इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए फैक्ट चेक किया। सबसे पहले हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। न्यूज एक्स वर्ल्ड के 25 फरवरी को किया गया एक्स पोस्ट में हमें ये वीडियो मिला। पोस्ट में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने अब्दुल मुनाफ नाम के एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे-हाथ पकड़ लिया था। इससे जुड़ी खबरें गूगल में और भी न्यूज वेबसाइट्स पर मौजूद हैं।
Sub-Inspector Abdul Munaf was caught red-handed by the ACB in Chhattisgarh while accepting a bribe. Despite his many excuses, the evidence was clear. A stern reminder that the law eventually catches up with those who abuse their power. #ChhattisgarhNews #AntiCorruption #ACBRaid… pic.twitter.com/tdubtt0c8x
— NewsX World (@NewsX) February 26, 2026
इस तरह हमने पाया कि रिश्वत लेते दरोगा को रंगेहाथ पकड़ने का ये वीडियो इसी साल फरवरी का है। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी अभी 16 मई को बनाई गई है। इस वजह से इस मामले का उससे कोई लेना-देना नहीं है।
Created On :   24 May 2026 12:07 AM IST












