PM Modi on Foreign Travel: क्या सरकार विदेश यात्राओं पर टैक्स लगाने जा रही है? पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद बताई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं कि केंद्र सरकार विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों पर सेस या अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) टैक्स लगाने वाली है। अब पीएम मोदी ने खुद इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने शुक्रवार रात को वायरल खबरों का फैक्ट चेक किया है। पीएम ने वायरल खबर में से एक का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है।
यह भी पढ़े -यूएई के सफल दौरे के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड रवाना, एमईए ने बताया- 'कम समय, लेकिन अहम नतीजे'
प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि ऐसी कोई योजना पर सरकार विचार नहीं कर रही है। इस तरह की खबरें भ्रामक हैं, उन पर विश्वास न करें। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, "यह पूरी तरह गलत है। इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है। विदेशी यात्रा पर ऐसे किसी प्रतिबंध का कोई सवाल ही नहीं है।" बता दें कि पीएम ने रिपोर्ट्स का खंडन ऐसे वक्त पर किया है जब वह पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं।
यह भी पढ़े -भारत और यूएई के बीच हुए समझौते दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक मजबूती देंगे पीएम मोदी
रिपोर्ट में क्या था?
मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि इस अतिरिक्त टैक्स से जो भी राशि प्राप्त होगी वह केंद्र सरकार के पास जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार यह कदम मिडिल-ईस्ट में गहराए संकट के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आयात लागत को कम करने के उद्देश्य से उठाने वाली है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।
Created On :   15 May 2026 10:25 PM IST











