'तेल की किल्लत': PM नरेंद्र मोदी सिक्योरिटी, देश में बढ़ी महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों समेत कई मुद्दों पर गरजे कांग्रेस सांसद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कांग्रेस हमलावर बनी हुई है। इसी क्रम में पार्टी राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और दूध की कीमतों का जिक्र करते हुए भारत सरकार पर जोरदार हमला किया है। कपिल का कहना है कि बड़े सालों के बाद अब अच्छे दिन आ ही गए हैं। देश का रूपया पीएम मोदी के कार्यकाल से पहले 58 पर था, लेकिन अब वह डॉलर के मुकाबले 95 तक पहुंच गया है। साथ ही कहा कि पेट्रोल के दाम भी 3 रुपये बढ़ गए हैं और डीजल समेत कई चीजों की दाम भी बढ़ गए हैं।
यह भी पढ़े -यूएई के सफल दौरे के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड रवाना, एमईए ने बताया- 'कम समय, लेकिन अहम नतीजे'
PM मोदी के अच्छे दिन वाले बयान पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे प्रधानमंत्री से ये सवाल पूछना है कि 12 साल हो गए इंतजार करते हुए, ये अच्छे दिन आप ला रहे थे? 28 फरवरी को अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था। अब हम मई में आ चुके हैं। होर्मुज से कोई तेल आ नहीं रहा। तेल की किल्लत है। हमारे पास स्टॉक नहीं है। सभी जानते हैं कि इसकी वजह से बड़ी मुश्किल आर्थिक स्थिति आएगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। प्रधानमंत्री और सभी लोग ये जानते थे तो फिर चुनाव के समय ये ताम-झाम क्यों चल रहा था? तब तो प्रधानमंत्री ने बात नहीं की।"
PM मोदी की सुरक्षा पर दी प्रतिक्रिया
कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी की सिक्योरिटी मुद्दे पर बोले, "जब चुनाव खत्म हो गए और नतीजे आ गए तब प्रधानमंत्री ने कटौती की बात कही। अगर आपने दो गाड़ियां कम भी कर लीं तो इसका मतलब है कि आपको पहले उसकी जरूरत नहीं थी। खासकर प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी पूरी तरह से होनी चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री हैं। कोई संकट में उनको नहीं होना चाहिए। बाकी मंत्रियों के भी सिक्योरिटी की बात है। अगर कम कर रहे हैं तो इसका मतलब पहले जरूरत नहीं थी। दुख ही बात है कि इस देश के भविष्य के प्रति बयान तो दे सकते हैं लेकिन कभी सोचते नहीं।"
यह भी पढ़े -पीएम मोदी की अपील पर दिल्ली हज समिति की विशेष पहल, एयरपोर्ट जाने के लिए बस छोड़कर मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे हजयात्री
RSS नेता के बयान पर क्या कहा?
आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर राज्यसभा सांसद ने पलटवार करते हुए कहा, "वो चाहते हैं कि हिंदुस्तान पाकिस्तान से बातचीत जारी रखे। अच्छी बात है। अगर मैंने ये कहा होता तो मैं एंट्री नेशनल, प्रो-पाकिस्तान हो जाता। किसी और ने कहा होता तो ये कहते कि तुम पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते। होसबोले साहब बोल दें तो फिर वो सही है, क्योंकि होसबोले साहब के इशारों पर तो सरकार चलती है न? RSS में वो नंबर दो की पोजिशन पर हैं। अब तो हम भी कह सकते हैं कि बातचीत होनी चाहिए। हमें भी छूट मिल गई।"
Created On :   15 May 2026 9:25 PM IST










