Kapil Sibal: डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों पर बोले सिब्बल, हम भी मनमोहन सरकार में मंत्री रह चुके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट ऑफ होर्मुज के रास्ते होने वाली ईधन सप्लाई चेन बाधित होना और डीजल-पेट्रोल को दामों में बढ़ोतरी होने पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चिंता जताई है। फरवरी में शुरू हुआ था मार्च, अप्रैल और अब मई का महीना भी बीत चुका है लेकिन स्ट्रेल ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश में तेल की किल्लत है और हमारे पास पर्याप्त स्टॉक भी नहीं है, जिसके कारण आने वाले समय में आर्थिक स्थिति और भी खराब हो सकती है।
कपिल सिब्बल ने कहा, 'मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं, यह सभी जानते थे। यह बात पीएम मोदी सहित सभी को पहले से पता था। हम भी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं।' कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है।
ईरान लगातार जहाजों के सुरक्षित गुजरने की सुविधा दे रहा है और उसने पहले भी कई भारतीय जहाजों को रास्ता दिया है। तेहरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि सभी जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरान की नीति में शामिल है। इसलिए तेहरान उन लोगों की मदद करने के लिए तैयार है जो सुरक्षित आवागमन चाहते हैं।
उन्होंने कहा, 'होर्मुज स्ट्रेट के बारे में हमारी भी यही इच्छा है कि यह पूरी तरह खुला रहे। हमारी तरफ से यह खुला है और सभी जहाज यहां से गुजर सकते हैं। हम सिर्फ उन देशों के जहाजों को नहीं छोड़ेंगे जो हमारे खिलाफ जंग में शामिल हैं। जो जहाज यहां से गुजरना चाहते हैं, उन्हें हमारी सेना से संपर्क करना होगा, क्योंकि वहां कुछ बारूदी सुरंगें और रुकावटें मौजूद हैं। हम उन्हें सुरक्षित रास्ता दिखाएंगे, जैसा कि हमने कई भारतीय जहाजों के लिए किया है। सभी जहाजों की सुरक्षित आवाजाही हमारी नीति है।
Created On :   15 May 2026 10:07 PM IST












