Petrol-Diesel Price: शपथ के बाद पहली बार केंद्र सरकार पर भड़के तमिलनाडु CM, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कसा तंज

शपथ के बाद पहली बार केंद्र सरकार पर भड़के तमिलनाडु CM, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कसा तंज
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने राज्य की सत्ता संभालने के बाद पहली बार केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की आलोचना की है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। देश के पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई का जिक्र करते हुए बयान जारी किया था। इसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। इसी क्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने राज्य की सत्ता संभालने के बाद पहली बार केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की आलोचना की है। साथ ही कहा कि ये सभी भाजपा के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने किया है।

कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीएम विजय ने केंद्र सरकार द्वारा ईंधन की बढ़ाई गई कीमतें अस्वीकार्य है। साथ ही इसे वापस लेने की मांग भी की है। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव गहराने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इसके बाद भारत सरकार ने शुक्रवार (15 मई, 2026) को देशभर में पेट्रोल-डीजल में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर वृद्धि हुई है।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

ईंधन के दाम बढ़ने से देश की सभी विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर निशाना बनाए हुए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "तीन रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।"

विधानसभा चुनाव नतीजों के 11 दिन बाद बढ़े दाम

भारत के पांच राज्य पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई, 2026 को एकसाथ जारी किए थे। इसके 11 दिन बाद यानी शुक्रवार (15 मई, 2026) को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई है। ये किमतें मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल की वजह से बढ़ी है।

Created On :   16 May 2026 12:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story