Abhishek Banerjee: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, अमित शाह पर टिप्पणी और भड़काऊ भाषण देने के आरोप

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। TMC (तृणमूल कांग्रेस) पार्टी के सांसद और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किल बढ़ने वाली है। खबर है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भड़काऊ बयान दिया था। इस पर अब कोलकाता के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR हुई है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी का भी जिक्र है।
यह भी पढ़े -'पार्टी में बने रहने के इच्छुक न हों तो अभी पार्टी छोड़ सकते हैं' तृणमूल समीक्षा बैठक में ममता बनर्जी का बयान
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने 5 मई को चुनाव नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद कराई थी। उन्होंने बागूइहाटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा अभिषेक ने 27 अप्रैल से 3 मई के बीच आयोजित जनसभाओं में भड़काऊ बयान दिए थे।
यह भी पढ़े -बंगाल नौकरी घोटाला मामला चार बार टालने के बाद, पूर्व मंत्री रथिन घोष ईडी दफ़्तर में पेश हुए
राजीव सरकार ने शिकायत करते हुए अभिषेक के कई भाषणों की लिंक भी दिए। कोलकाता पुलिस ने 15 मई को दोपहर 2.45 बजे बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192, 196, 351(2) और 353(1)(c) के तहत और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(2) और 125 के तहत दर्ज किया गया है।
Created On :   16 May 2026 1:13 AM IST












