Telangana News: हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, जलकर खाक हुए दो एसी कोच, रेसक्यू जारी

हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, जलकर खाक हुए दो एसी कोच, रेसक्यू जारी
तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार की शाम प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के दो एसी कोच में आग लग गई।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार की शाम प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के दो एसी कोच में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक धुंए का गुबार दिखा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम प्रारंभ किया। ताजा जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है।

देखें वीडियो...

खाली थे कोच

कोच में जब लगी लगी, उस समय वह खाली थे। इस कारण से कोई यात्री इस घायल नहीं हुआ। रेलवे के मुताबिक आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि यह घटना आज (शुक्रवार) शाम करीब पौने सात बजे की है। इस समय ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लगाया जा रहा था। उसका रवाना होने का समय 7.50 था।

Created On :   15 May 2026 9:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story