Fact Check: क्या बुल्डोजर एक्शन के बाद रोते-बिलखते परिवार का वीडियो पं. बंगाल का है? जानें क्या है सच

क्या बुल्डोजर एक्शन के बाद रोते-बिलखते परिवार का वीडियो पं. बंगाल का है? जानें क्या है सच
  • सोशल मीडिया पर एक परिवार का वीडियो हो रहा वायरल
  • पं. बंगाल के होने का किया जा रहा दावा
  • पड़ताल में वीडियो बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का पाया गया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया का बताया जा रहा है, जिसमें एक परिवार फूट-फूटकर रोते दिखाई दे रहा है।

दावा किया जा रहा है कि वीडियो पं. बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की बस्ती पर हुए बुल्डोजर एक्शन के समय का है। दरअसल, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध कब्जों वाली जगहों पर बुल्डोजर कार्रवाई हो रही है। वीडियो को इसी से ही जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की बस्ती पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है. यह सब वन विभाग और सरकारी जमीन पर बसे थे। वीडियो में पीछे देखिए एक व्यक्ति तो बांग्लादेश क्रिकेट टीम के जर्सी में खड़ा है।'

पड़ताल

वीडियो को ध्यान से देखने पर इसमें एक दुकान दिखाई देती है, जिसमें बांग्ला भाषा में पता लिखा हुआ है। पता बांग्लादेश के मीरपुर का है। इसके साथ ही वीडियो में एक बांग्लादेशी न्यूज चैनल ‘Kaler Kantho Digital’ का माइक भी दिखाई दे रहा है। उसके फेसबुक पेज पर जाने पर घटना का पूरा लाइव वीडियो दिखाई दिया।

यह वीडियो दरअसल, 20 मई का है जब बांग्लादेश के मीरपुर में पुलिस की मौजूदगी में सड़क किनारे बनी दुकानों को तोड़ा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने यह कार्रवाई अवैध कब्जों के खिलाफ की थी। इस दौरान वहां के लोगों ने पुलिस पर हमला किया था। इस तरह हमें अपनी पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो पं. बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है।

Created On :   21 May 2026 11:04 PM IST

Tags

Next Story