- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बरगी क्रूज हादसे से जोड़ कर वायरल...
फैक्ट चेक: बरगी क्रूज हादसे से जोड़ कर वायरल हुई मां-बेटे की तस्वीर एआई निर्मित, रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी डैम में एक बड़ा हादसा हुआ। तेज आंधी-तूफान के चलते पर्यटकों से भरा क्रूज नर्मदा नदी में पलट गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई जिससे पूरे इलाके में दुख का माहौल है। इसी घटना के बाद सोशल मीडिया पर मां-बेटे की एक भावुक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर को हादसे से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। लेकिन जांच में पता चला कि यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'CHAMBAL KESHARI' नामक सोशल मीडिया ने वायरल पोस्ट शेयर कर लिखा कि लाइफ जैकेट इतनी असरदार होती है कि जो तैरना नहीं भी जानता, वह भी पानी में तैरता रहता है; लेकिन यह तस्वीर साफ़ दिखाती है कि एक मां ने लाइफ जैकेट पहनने के बावजूद अपनी जान गंवा दी। यह लिखने की जरूरत नहीं है कि मां की मौत अपने बच्चे को बचाते हुए ही हुई होगी, क्योंकि एक मां की जान उसके बच्चे ही होते हैं; और अपने बच्चे की जान बचाकर, वह मां अमर हो गई है। इस दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं है, इसलिए हर किसी को अपनी आखिरी सांस तक अपने माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करना चाहिए इस पूरे ब्रह्मांड में मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
आपको बता दें कि, हमें जबलपुर कलेक्टर के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर वायरल पोस्ट मिला। यहां पर साफ-साफ शब्दों में बताया गया है कि ये पोस्ट एआई की मदद से जनरेट किया गया है।
Created On :   3 May 2026 5:30 PM IST












