फैक्ट चेक: करीन कपूर का 5 साल पुरानी फोटो वायरल, बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं एक्ट्रेस

करीन कपूर का 5 साल पुरानी फोटो वायरल, बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं एक्ट्रेस
सोशल मीडिया पर करीना कपूर की पुरानी फोटो हाल फिलहाल की बताते हुए वायरल हो रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में वह बेबी बंप के साथ दिख रही हैं। लोग इस तस्वीर को अभी का बताकर कह रहे हैं कि वह फिर से प्रेग्नेंट हैं। लेकिन जांच में यह बात गलत साबित हुई। पड़ताल में सामने आया कि यह फोटो नई नहीं है। यह करीब पांच साल पुरानी, यानी साल 2020 की तस्वीर है। इसे गलत जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'सुरेश लालवानी' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल पोस्ट शेयर कर लिखा कि तैमूर, जहांगीर के बाद लगता इस साल खामनेई ही पैदा होगा।

यह भी पढ़े -महिला ने बीजेपी को वोट न देने के लिए नहीं दी धमकी, प बंगाल विधानसभा चुनाव के नाम पर सालों पुराना वीडियो वायरल

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने फोटो को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Bol Bollywood' का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। यहां करीना कपूर को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है। लेकिन ये वीडियो 5 साल पहले 7 दिसंबर 2020 को ही अपलोड की जा चुकी है। इससे यह साफ होता है कि लोग जिस फोटो को अभी का बता कर वायरल कर रहे हैं वह असल में सालों पुरानी है।

Created On :   26 April 2026 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story