PIB Fact Check: क्या शुरुआत में निवेश करने पर हफ्तेभर में 5.5 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा? जानें क्या है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का सच

क्या शुरुआत में निवेश करने पर हफ्तेभर में 5.5 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा? जानें क्या है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का सच
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो
  • पीआईबी ने किया वीडियो का फैक्ट चेक
  • वीडियो को बताया एआई जेनरेटेड और फेक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रही हैं और दावा कर रही हैं कि ₹22,000 के शुरुआती निवेश पर एक हफ़्ते में ₹5.5 लाख का रिटर्न मिलेगा।

पड़ताल - वायरल दावे की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई है। पीआईबी ने पोस्ट में लिखा, ' वायरल हो रहा वीडियो फेक और एआई-जनरेटेड है। वित्त मंत्री या भारत सरकार ने इस इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म या स्कीम का समर्थन नहीं किया है।'

एजेंसी लोगों से अपील करते हुए कहा, 'ऐसे दावों को हमेशा सरकारी स्रोतों से वेरिफ़ाई करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या ऑनलाइन अपनी निजी या वित्तीय जानकारी शेयर करने से बचें।'

यह भी पढ़े -बीजेपी नेता संगीत सोम ने नहीं की अंबेडकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी, वायरल वीडियो फेक

ऐसे कराएं फैक्ट चैक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   12 April 2026 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story