PIB Fact Check: क्या भारतीय वायुसेना की महिला पायलट को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया है? जानें वायरल दावे का सच

क्या भारतीय वायुसेना की महिला पायलट को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया है? जानें वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थक दावा कर रहे हैं कि भारतीय वायु सेना की एक महिला पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह, को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके सच्चाई लोगों तक पहुंचाई है। पीआईबी ने पोस्ट में लिखा, 'पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स दावा कर रहे हैं कि भारतीय वायु सेना की एक महिला पायलट, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह, को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया है, जो कि पूरी तरह गलत है।'

ऐसे कराएं फैक्ट चैक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   29 March 2026 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story