PIB Fact Check: क्या PM MODI ने देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का सच

क्या PM MODI ने देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो का थंबनेल वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो का थंबनेल वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है और देश में बड़ा संकट आ गया है, जिससे लोगों को घरों में बंद रहना पड़ेगा।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई है। पीआईबी ने पोस्ट में लिखा, 'वायरल हो रहे वीडियो के थंबनेल, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है और देश में बड़ा संकट आ गया है, जिससे लोगों को घरों में बंद रहना पड़ेगा। यह पूरी तरफ फर्जी है।'

PIB ने पोस्ट में आगे लिखा, 'ऐसी सनसनीखेज खबरों के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।'

ऐसे कराएं फैक्ट चैक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   27 March 2026 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story