- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- PM मोदी के नाम पर एआई तस्वीर वायरल,...
फैक्ट चेक: PM मोदी के नाम पर एआई तस्वीर वायरल, यूजर्स असली समझ कर तेजी से कर रहे शेयर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा और शराब की बोतलें नजर आ रही हैं। यूजर्स इस फोटो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि वेस्ट बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद का दृश्य है। हालांकि, रिवर्स सर्च में सच्चाई सामने आ ही गई। दरअसल, यह तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'BK Mandal' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल पोस्ट शेयर कर लिखा कि कलकत्ता में मोदी की रैली के बाद का तस्वीर।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट देखने में ही फेक लग रहा है। इसके पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस की मदद ली। लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई। इसके बाद हमारा शक और भी ज्यादा बढ़ गया। एआई डिटेक्टर टूल हाईव मॉडरेशन के मुताबिक, वायरल फोटो 99 प्रतिशत एआई के जरिए बनाई गई है। इससे यह साफ होता है कि लोग जिस तस्वीर को असली समझ कर शेयर कर रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।
Created On :   18 March 2026 3:13 PM IST












