- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- खामेनेई की मौत के बाद फुटबॉलर...
फैक्ट चेक: खामेनेई की मौत के बाद फुटबॉलर रोनाल्डो का 'फ्री फिलिस्तीन' का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी हो रहा वायरल, पड़ताल में दावा निकला झूठ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था, जिसमें सुप्रीमो लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक कथित वीडियो तेजी से फैल रहा है। जिसमें उन्हें हाथ में फिलिस्तीन का झंडा पकड़े हुए देख सकते हैं। इस दौरान वो 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे भी लगा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए दावा किया गया है कि खामेनेई की मौत के बाद नारे लगा रहे हैं।
दैनिक भास्कर हिंदी ने जब अपनी पड़ताल शुरू की तो यह दावा झूठा निकला। असल में जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह असली घटना से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह एआई-जनरेटेड है। जिसे गलत दावे के साथ लगातार शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -सरकार ने 'इजरायली गिरफ्तारी' के दावे को बताया गलत, कांग्रेस समर्थक के 'एक्स' अकाउंट से जुड़ा था पोस्ट
आखिर क्यों हो रहा यह वीडियो वायरल?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर 'ham_313_ka_admi' ने 2 मार्च, 2026 को अपलोड किया था। जिसके कैप्शन में यूजर ने लिखा, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खमनाई की मौत के बाद फिलिस्तीन का झंडा हाथ में लेकर लहराया माशाल्लाह। Free फिलिस्तीन।"
भास्कर हिंदी की पड़ताल
भास्कर हिंदी ने जब इस वायरल वीडियो की तह तक पहुंचने की कोशिश की तो सबसे पहले गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की सहायता से सर्च किया। इस दौरान दावे से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद क्रिस्टियानों रोनाल्डो के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल शुरू की। यहां पर भी कोई सुराग हाथ लगे। फिर वीडियो के एआई से बनने की आशंका हुई।
यह भी पढ़े -क्या भारतीय बंदरगाहों से ईरान पर हमले की अमेरिका और इजरायल को पहुंच रही मदद? जानिए वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई
इस पड़ताल को भास्कर हिंदी ने आगे बढ़ाई और एआई डिटेक्शन 'Hive Moderation' टूल्स का उपयोग किया। इसमें इस वीडियो के 99.9 फीसदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने होने के संकेत मिले। इसके बाद अन्य टूल्स की मदद ली और उसमें भी 80 प्रतिशत एआई से बने वीडियो के संभावना जताई गई और इस टूल ने 'सोरा' एआई टूल ने बने होने की संभावना जताई।
टिकटॉक से खुले राज
इस वायरल वीडियो से जुड़े कई कीफ्रेम निकाले गए और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के माध्यम से सर्च किया गया। इस दौरान यह वायरल वीडियो 'zazahamza32' नाम के टिकटॉक अकाउंट पर मिला। फिर इस वीडियो को एक्सप्रेस वीपीएन की सहायता से खोला, जिसे इस अकाउंट पर 5 दिसंबर, 2025 को अपलोड किया गया। जिसे सोरा एआई टूल ने बनाया गया था।
Created On :   7 March 2026 11:52 PM IST













