- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- सोशल मीडिया पर फर्जी दावे के साथ...
फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर फर्जी दावे के साथ वायरल हो रहा महिला उत्पीड़न का वीडियो, जानें क्या है सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन महिला उत्पीड़न से जुड़े दिल दहला देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इस बीच हमारे हाथ एक क्लिप लगी है जिसमें एक शख्स को महिला की उंगली को काटते हुए देखा जा सकता है। महिला दर्द से तड़प रही है। वहीं, बेड पर एक शख्स लेटा है जो डर से चीख रहा है। तभी हाथ में नुकीला अवजार पकड़े युवक उस व्यक्ति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को तेजी से शेयर कर सामप्रदायिक दावे कर रहे हैं। आपको बता दें कि, इस खबर में किसी भी प्रकार की सच्चाई नहीं है। असल में यह स्क्रिप्टेड वीडियो है।
क्या हो रहा है वायरल?
'tejveer_fitness' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- कट्टर हिन्दू कट्टर सनातनी फॉलो करें…यह वीडियो को इतना शेयर कीजिये कि हमारे हिन्दू बहन लव जिहाद से बच सके।
जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप को गौर से देखा। ऐसा करने पर हमें वीडियो एक इंसान को हाथ में शूटिंग के उपकरण को हाथ में लेकर हिलते हुए देखा। इसके बाद गूगल लेंस पर स्क्रीनशॉट अपलोड करने पर हमें ‘sarfaraz_mughal77’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। यहां इसी वीडियो को अपलोड किया गया था। यहां मिली जानकारी के मुताबिक, क्लिप 'द टी मैन' फिल्म का बीटीएस (Behind The Scene) है।
Created On :   4 March 2026 12:07 AM IST












