- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या नीतीश कुमार ने नहीं की भरत...
Fact Check: क्या नीतीश कुमार ने नहीं की भरत तिवारी एनकाउंटर की आलोचना? जानें वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सियासी भूचाल मचा हुआ है। इस बीच पूर्व सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो किसी एनकाउंटर की बेहद कड़े शब्दों में आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं।
इस 35 सेकंड लंबे वीडियो में नीतीश कुमार कहते हुए दिखाई देते हैं, "कोई भी जेल में रहेगा, और कोई भी इस तरह से बाहर जाए, तो उसको ऐसे मार दें? ये तो बड़ा दुखद बात है न। जो भी हुआ है, वो एक अलग विषय है. लेकिन किसी को इस तरह से रास्ते में मार देना। मतलब पुलिस को देखना न चाहिए?"
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा, 'भोजपुर भरत एनकाउंटर पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान - 'कोर्ट सजा दे सकता है, फांसी दे सकता है।' इस वीडियो प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी के नेताओं ने भी यह कहते हुए शेयर किया है कि नीतीश कुमार दोबारा पलटी मारने की ओर इशारा कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता एज्या यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'बिहार में मौसम का हाल बाद में पता चलता है, लेकिन नीतीश जी का मन डोलने की चर्चा पहले शुरू हो जाती है।'
इसके अलावा कई मीडिया चैनल्स ने भी वीडियो को इसी दावे का साथ शेयर किया था।
पड़ताल
वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें पता लगा कि न्यूज एजेंसी एएनआई ने 17 अप्रैल, 2023 को वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, 'नीतीश ने यह बात यूपी प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर कही थी।'
इस तरह साफ होता है कि नीतीश कुमार के पुराने वीडियो को भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से जोड़कर दिखाया जा रहा है।
Created On :   24 Jun 2026 12:40 AM IST












