PIB Fact Check: क्या आपको भी RBI के नाम से कोई मैसेज मिला है? हो जाएं सावधान, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

क्या आपको भी RBI के नाम से कोई मैसेज मिला है? हो जाएं सावधान, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में वॉट्सएप पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नाम से एक नया फर्जीवाड़ा वायरल हो रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी ‘पीआईबी फैक्ट चेक’ ने अलर्ट जारी किया है। पीआईबी के मुताबिक रिजर्व बैंक के नाम पर फैलाए जा रहे ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी हैं।

पीआईबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, 'RBI फ़िशिंग स्कैम!! क्या आपको भी RBI के नाम से कोई वॉट्सएप मैसेज मिला है, जिसमें एक APK फ़ाइल भी है? इस मैसेज में दावा किया गया है कि आपका बैंक अकाउंट संदिग्ध ट्रांज़ैक्शन से जुड़ा है और अकाउंट ब्लॉक होने से बचाने के लिए आपसे आपकी फ़ाइनेंशियल जानकारी मांगी गई है?'

एजेंसी ने पोस्ट में आगे कहा, 'ऐसे मैसेज आपकी बैंकिंग और पर्सनल जानकारी चुराने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कभी भी अनजान APK फ़ाइलें डाउनलोड न करें और न ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। RBI वॉट्सअप पर सिर्फ़ अपने दो 'ब्लू टिक' वेरिफ़ाइड नंबरों से ही बातचीत करता है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   13 Jun 2026 8:43 PM IST

Tags

Next Story