- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं...
Fact Check: शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं मोहम्मद सिराज और महिरा शर्मा? जानें क्या है वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि क्रिकेटर मोहम्मद सिराज एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
दरअसल, सिराज को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। पहले वो स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन बाद में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल कर लिया गया। बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि इस खाली समय में सिराज शादी रचाने जा रहे हैं।
क्या है सच्चाई?
सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही हैं, उनमें दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा जून के आखिरी हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों के अफेयर की खबरें भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थीं। लेकिन एक इंटरव्यू में माहिरा नेसाफ कहा था कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनका नाम क्रिकेटर से जोड़ा जाता है। वहीं, सिराज की ओर से भी ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज किया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दोनों की शादी का दावा पूरी तरह से फर्जी है।
Created On :   10 Jun 2026 10:20 PM IST













