PIB Fact Check: क्या पीएम मोदी ने महिलाओं से अपना सारा सोना बेचकर बैंक में जमा करने की अपील की है? जानें वायरल दावे का सच

क्या पीएम मोदी ने महिलाओं से अपना सारा सोना बेचकर बैंक में जमा करने की अपील की है? जानें वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपना सोना बेचकर पैसों को बैंक में जमा कर दें।

पड़ताल

भारत सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे की सच्चाई सामने लाने के लिए उसकी पड़ताल की है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, 'ये समय सोना खरीदने का नहीं है बल्कि ये समय माताओं और बहनों के त्याग का है माताओं और बहनों से अपील है कि सोना बेचकर सारा पैसा अपने बैंक में जमा करवाएं।'

पीआईबी ने इस खबर को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'प्रधानमंत्री द्वारा सोना बेचने से संबंधित ऐसी कोई अपील नहीं की गई है।' इसके साथ ही एजेंसी ने असली अपील की एक प्रेस रिलीज शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी ने भारत की जनता से अपील की थी कि, लोग फिलहाल की स्थिति (अमेरिका-ईरान जंग) को देखते हुए सोना कुछ दिन ना खरीदें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   9 Jun 2026 10:04 PM IST

Tags

Next Story