- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या RBI 30 जून से कागज़ी नोटों को...
PIB Fact Check: क्या RBI 30 जून से कागज़ी नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने वाला है? जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) 30 जून 2026 से कागज के नोटों को वापस लेकर उनकी जगह प्लास्टिक करेंसी नोट जारी करने वाला है।
यह भी पढ़े -शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं मोहम्मद सिराज और महिरा शर्मा? जानें क्या है वायरल दावे का सच
पड़ताल
भारत सरकारी की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। न तो मौजूदा कागजी नोटों को वापस लिया जा रहा है और न ही उनकी जगह प्लास्टिक नोट लाए जा रहे हैं। पीआईबी ने लिखा, 'सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में गलत दावा किया जा रहा है कि RBI 30 जून, 2026 से कागज़ी नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाएगा। यह दावा झूठा है। आरबीआई के अनुसार, 30 जून, 2026 तक कागज़ी नोटों को हटाने या उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने की कोई योजना नहीं है। सही जानकारी के लिए हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट: rbi.org.in देखें।'
यह भी पढ़े -क्या पीएम मोदी ने महिलाओं से अपना सारा सोना बेचकर बैंक में जमा करने की अपील की है? जानें वायरल दावे का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   11 Jun 2026 9:31 PM IST













