PIB Fact Check: 22 हजार निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 30 लाख रुपये, जानें क्या वायरल हो रहे वीडियो का सच?

22 हजार निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 30 लाख रुपये, जानें क्या वायरल हो रहे वीडियो का सच?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो योजना में निवेश करें। जिससे उन्हें हम महीने 30 लाख रुपये की कमाई करने का मौका मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो योजना में निवेश करें। जिससे उन्हें हम महीने 30 लाख रुपये की कमाई करने का मौका मिलेगा।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो का सच लोगों तक पहुंचाने के लिए उसकी पड़ताल की है। एजेंसी ने वीडियो को फेक बताया है। अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पीआईबी ने पोस्ट शेयर कर कहा, 'फेसबुक पर एक AI-जनरेटेड वीडियो घूम रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफ़ॉर्म का समर्थन करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है। इसमें दावा किया गया है कि ₹22,000 के निवेश पर हर महीने ₹1 लाख तक का रिटर्न मिल सकता है।' एजेंसी ने आगे कहा, 'यह वीडियो फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाया गया है। न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने ऐसी किसी इन्वेस्टमेंट स्कीम या प्लेटफ़ॉर्म का समर्थन, मंज़ूरी या प्रचार किया है।'

एजेंसी ने कहा कि धोखेबाज़ अक्सर लोगों को ठगने के लिए AI-जनरेटेड कंटेंट, झूठे समर्थन और बहुत ज़्यादा रिटर्न के वादों का इस्तेमाल करते हैं। पैसे निवेश करने या अपनी पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी शेयर करने से पहले हमेशा ऐसे दावों की आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   15 Jun 2026 10:41 PM IST

Tags

Next Story