- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- आधार कार्ड पर सभी को मुफ्त AC दिया...
PIB Fact Check: आधार कार्ड पर सभी को मुफ्त AC दिया जाएगा, जानें क्या है PM मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते हुए दिख रहे हैं कि सभी को उनके आधार कार्ड पर मुफ़्त एयर कंडीशनर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -क्या आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल डलवाने से मोटर इंश्योरेंस क्लेम खारिज हो सकता है? पीआईबी ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
पड़ताल
भारत सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक पीएम मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे लुभावने कंटेंट के झांसे में न आएं और ऐसे मैसेज को आगे न फॉरवर्ड करें।
यह भी पढ़े -क्या आपको भी RBI के नाम से कोई मैसेज मिला है? हो जाएं सावधान, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   24 Jun 2026 11:25 PM IST












